भूलें नहीं मतदान करने का अधिकार

Published at :03 Oct 2015 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
भूलें नहीं मतदान करने का अधिकार

लोगों से वोट करने की की जा रही अपील छपरा : चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए चलाये जा रहे विशेष स्वीप अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालने, प्रभातफेरी आयोजित करने व आमसभा कर लोगों से मतदान करने की अपील शुक्रवार को भी जारी रही. परसा संवाददाता […]

विज्ञापन

लोगों से वोट करने की की जा रही अपील

छपरा : चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए चलाये जा रहे विशेष स्वीप अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालने, प्रभातफेरी आयोजित करने व आमसभा कर लोगों से मतदान करने की अपील शुक्रवार को भी जारी रही.
परसा संवाददाता के अनुसार, परसा उच्च विद्यालय, माड़र उच्च विद्यालय तथा वाजिदपुर उच्च विद्यालय में बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ अवधेश कुमार नेपाली के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली गयी.
नगर पंचायत परसा बाजार की अध्यक्ष उर्मिला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली. इसमें वार्ड पार्षद व नप के कर्मचारी शामिल हुए. रैली प्ले कार्ड व बैनर के साथ नारे लगाते हुए
विभिन्न क्षेत्रों में घूमी. वहीं, सेक्टर पदाधिकारी सह बीएओ सत्यनारायण राय के नेतृत्व में बहमाड़र, परसौना, बनकेरवा आदि विद्यालयों के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में रामाशंकर रजनीकांत सिंह, प्रवीण कुमार, नवल किशोर राय, लालबाबू खलीफा, विवेक कुमार वर्मा, अजय कुमार सिंह, सुमांती देवी, विकास कुमार, गौतम कुमार, ज्योति कुमार श्रीवास्तव, रघुनाथ राम, संतोष कुमार आदि शामिल थे.
अमनौर संवाददाता के अनुसार, हरि जी उच्च विद्यालय, अपहर के एनसीसी कैडेटों व छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने साइकिल रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया. वहीं, पैगा शेखपुरा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली.
मौके पर अमनौर बीडीओ पंकज कुमार, प्राचार्य मुनिलाल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
एकमा संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत के राजापुर प्राथमिक विद्यालय तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने पोषक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली.
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार तथा बीडीओ अखिलेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखायी. वहीं, जमनपुरा कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली व जागरूकता अभियान चलाया. बीइओ नेयाज अहमद ने हरी झंडी दिखायी. मौके पर धुव्रनारायण सिंह, मनीष कुमार, लखन लाल प्रसाद, पिंटू राम, शैलेंद्र मांझी, ललिता कुमारी, रीना सिंह, प्रभावती कुमारी, हरिहर यादव, ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे.
गड़खा संवाददाता के अनुसार, मध्य विद्यालय रामपुर बहोरा मठ द्वारा रामपुर बथानी टोले के गांवों में नारे लगाते हुए रैली निकाली गयी. मध्य विद्यालय, अदुपुर, कुदरबाधा, मुड़ा, विशवम्भरपुर, इटवा सहित कई क्षेत्रों के विद्यालयों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में रामानुज सिंह, शमीम अहमद, कौशल सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनीला देवी, नायक सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन