अन्याय व शोषण के खिलाफ करें संघर्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के गांधी चौक व राजेंद्र स्टेडियम में माल्यार्पण, सर्वधर्म प्रार्थना व अन्य कार्यक्रम आयोजित सौ फीसदी वोटिंग ही गांधी-शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि छपरा (सदर) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री की जयंतियां जिले में राजकीय समारोह के रूप में मनायी गयीं. सर्वप्रथम शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा […]
विज्ञापन
शहर के गांधी चौक व राजेंद्र स्टेडियम में माल्यार्पण, सर्वधर्म प्रार्थना व अन्य कार्यक्रम आयोजित
सौ फीसदी वोटिंग ही गांधी-शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
छपरा (सदर) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री की जयंतियां जिले में राजकीय समारोह के रूप में मनायी गयीं. सर्वप्रथम शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर प्रात:
नौ बजे प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर, डीएम दीपक आनंद, एसपी सत्यवीर सिंह, प्रशिक्षु आइएएस अमित कुमार पांडेय, सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ राजकुमार कर्ण, वरीय उपसमाहर्ता मो. उमैर, कुमार विनोद, ओमकेश्वर, डीइओ चंद्रशेखर पाठक, डीपीआरओ बीके शुक्ला समेत जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
गांधी-शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील : वहीं, स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में एक समारोह का आयोजन किया गया, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन करते हुए गांधी जी के प्रिय भजनों को भी प्रस्तुत किया गया.
इस अवसर पर डीएम दीपक आनंद ने उपस्थित लोगों से कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि विधानसभा आमचुनाव में हम शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें. डीएम ने लोगों को संकल्प भी दिलवाया कि गांधी जी की प्रेरणा से अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता, संप्रभुता, धर्मनिरपेक्षता एवं अखंडता की रक्षा करें.
जातिवाद, संप्रदायवाद हर तरह के अन्याय, उत्पीड़न और शोषण मिटाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे, जिन आदर्शों के लिए गांधी जी जीवित रहे और शहीद हुए. इस अवसर पर डीएम तथा एसपी ने चरखे से सूत की हो रही कटाई का भी अवलोकन किया.
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी, चलाया जागरूकता कार्यक्रम : इस अवसर पर जिला भर के विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली और गांधी जी को याद करते हुए मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की.
इस अवसर पर श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, केवानी के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया. सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मतदाताओं से बेहतर उम्मीदवार व हर हाल में मतदान करने की अपील की. शहर के एलएनबी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, गांधी चौक, नवस्थापित जिला स्कूल आदि तमाम उच्च विद्यालयों द्वारा द्वारा प्रभातफेरी निकाल मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.
वहीं अमनौर संवाददाता के अनुसार, विभिन्न शिक्षण एवं सामाजिक संस्थानों में जयंती का आयोजन किया. अमनौर बीडीओ पंकज कुमार ने हरि जी उच्च विद्यालय, अपहर में स्थापित गांधी जी प्रतिभा पर माल्यार्पण किया. मेधा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जयंती मनायी. भेल्दी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर प्राचार्य रामप्रवेश पंडित, रमेश प्रसाद यादव, नागेंद्र शर्मा, सुरेंद्र राम, कमलकिशोर मिश्रा आदि ने माल्यार्पण किया.
भ्रष्टाचार संगठन के तत्वावधान में अमनौर बाजार पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें अभिषेक कुमार, मनन सिंह, रोहित सिंह, राहुल सिंह आदि ने भाग लिया.
वहीं इसुआपुर संवाददाता के अनुसार जदयू कार्यालय में मुखिया राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में गांधी व शास्त्री की जयंतियों का आयोजन किया गया. मौके पर तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर महाराणा प्रताप सिंह, दिनेश मांझी, अच्छेलाल राय, छविनाथ सिंह, टुन्ना बाबा, लंकेश बाबा आदि उपस्थित थे.
वहीं, एकमा संवाददाता के अनुसार, ज्योतिशंकर हाइस्कूल ने गांधी जयंती मनाने के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में डॉ एस कुमार, डॉ सुधा सिंह, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, शिक्षक पीके सिन्हा, कमल किशोर सिंह, शंभुनाथ सिंह, ध्रुवदत्त पांडेय शामिल थे.
रसूलपुर बुनियादी विद्यालय व नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बनकटा में भी जयंती मनायी गयी व प्रभातफेरी निकाली गयी. मौके पर उषा कुमारी, मधुमाला सिन्हा, कलावती देवी, राजकिशोर सिंह, प्रदीप कुमार यादव, मनोज सिंह, वाल्मीकि पांडेय, श्रुति कुमारी, नवनीता कुमारी, सुनील दास राम आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










