15,400 बोतल शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गुरुवार की संध्या 15 हजार 400 बोतल देशी शराब के साथ एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया तथा चालक के साथ एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलायी जा रही वाहन जांच के […]
छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गुरुवार की संध्या 15 हजार 400 बोतल देशी शराब के साथ एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया तथा चालक के साथ एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलायी जा रही वाहन जांच के दौरान थाने के समीप बने चेकपोस्ट पर पिकअप वैन को पकड़ा गया, जिसके पास परमिट नहीं था.
चालक द्वारा एक गलत परमिट प्रस्तुत किया गया, जो 20,250 बोतल देशी शराब का था और उसका डेट भी समाप्त हो चुका है. जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वैन में 200 एमएल की देशी शराब की 15 हजार 400 बोतल पायी. बताया जाता है कि छपरा से शराब को दरियापुर के शराब व्यवसायी पवन कुमार के यहां ले जाया जा रहा था. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और गिरफ्तार चालक व कर्मी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










