जहानाबाद के डीइओ की याचिका पर हुई सुनवाई

छपरा (कोर्ट) : पुत्री की हत्या मामले में आरोपित बनाये गये जहानाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले से संबंधित कांड दैनिकी को न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने का आदेश दिया. न्यायाधीश […]
छपरा (कोर्ट) : पुत्री की हत्या मामले में आरोपित बनाये गये जहानाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.
गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले से संबंधित कांड दैनिकी को न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने का आदेश दिया.
न्यायाधीश ने इस याचिका पर सुनवाई की अगली तिथि सात अक्तूबर निर्धारित की है. ज्ञात हो कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक बिजुली राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. डीइओ पर अपनी पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










