ट्रक ने चार को रौंदा, एक की गयी जान , एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2015 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

तीन घायलों की हालत गंभीर रिश्तेदार की मौत पर संवेदना जताने जा रहे थे साइकिल सवार चालक ट्रक लेकर भागने में रहा सफल बनियापुर : रिश्तेदारकी मौत की सूचना पर संवेदना जताने जा रहे चार साइकिल सवार विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये. इनमें एक की मौत हो गयी […]
विज्ञापन
तीन घायलों की हालत गंभीर
रिश्तेदार की मौत पर संवेदना जताने जा रहे थे साइकिल सवार
चालक ट्रक लेकर भागने में रहा सफल
बनियापुर : रिश्तेदारकी मौत की सूचना पर संवेदना जताने जा रहे चार साइकिल सवार विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये.
इनमें एक की मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना बुधवार की अहले सुबह एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के चेतना छपरा पेट्रोल पंप के समीप की है. मृतक थाना क्षेत्र के कामा निवासी 40 वर्षीय जगलाल राम है. घायलों में सुरेंद्र राम, सुरेमन राम, राजकिशोर राम सभी कामता गांव निवासी हैं.
सूचना पाकर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया. परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां पुछरी गांव जा रहे थे, तभी घटना हुई. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. जगलाल को दो पुत्र, दो पुत्रियां हैं. उसकी कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण चलता था. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया.
पत्नी व बच्चों के विलाप से उपस्थित लोगों के पास सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं जुट रहे थे. उपस्थित लोगों का कहना था कि मृतक काफी हंसमुख एवं मिलनसार प्रवृति का था. वह लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता था. घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया शशिबाला ने पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कबीर अंत्येष्टि योजना के तीन हजार रुपये दिये एवं प्रावधान के मुताबिक मिलनेवाली अन्य सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










