छपरा में बोलेरो से 103 रियाल बरामद

छपरा (सारण) : जलालपुर चौक पर सीओ इंद्रवंश राय तथा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 103 रियाल विदेशी मुद्रा जब्त किये. प्यारेपुर गांव के वसीम अहमद के पुत्र बाबू रजा की बोलेरो की जांच में विदेशी मुद्रा बरामद की गयी. 2.5 लाख रुपये जब्त : सीवान. नगर के श्रीनगर […]
छपरा (सारण) : जलालपुर चौक पर सीओ इंद्रवंश राय तथा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 103 रियाल विदेशी मुद्रा जब्त किये. प्यारेपुर गांव के वसीम अहमद के पुत्र बाबू रजा की बोलेरो की जांच में विदेशी मुद्रा बरामद की गयी.
2.5 लाख रुपये जब्त : सीवान. नगर के श्रीनगर में मारुति कार से दो लाख 40 हजार रुपये बरामद किये गये हैं. जांच अधिकारी मजिस्ट्रेट वशिष्ठ साह व एसआइ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रुपये की जब्ती जीवी नगर थाने के सीमेंट व्यवसायी अरविंद कुमार से की गयी.
90,630 रुपये पकड़ाये : सीतामढ़ी. दंडाधिकारी सह कनीय अभियंता जवाहर लाल सिंह एवं मेहसौल ओपी प्रभारी अभयनंदन ने संयुक्त रूप से आजाद चौक, मेहसौल पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति से 90 हजार 630 रुपया जब्त किये.
2.40 लाख बरामद : कटिहार. नगर थाने के बेगना में बलिया बैलोन निवासी एक व्यवसायी से 2.40 लाख रुपये बरामद किये गये. इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










