वोट दे करें दायित्व का निर्वहण

संवाददाता : जलालपुर/दाउदपुर जलालपुर प्रखंड के कोपा थाना परिसर में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद व पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, आशा, बीएलओ, कृषि सलाहकारों एवं छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर डीएम श्री आनंद ने कहा कि आम […]
संवाददाता : जलालपुर/दाउदपुर जलालपुर प्रखंड के कोपा थाना परिसर में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी
सह डीएम दीपक आनंद व पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, आशा, बीएलओ, कृषि सलाहकारों एवं छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
इस अवसर पर डीएम श्री आनंद ने कहा कि आम जनों को आगामी 28 अक्तूबर को होने ले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अपने मताधिकारों का उपयोग कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत है.
आम जनों के मत पर ही राज्य एवं देश का भविष्य निर्भर करता है. उन्होंने जागरूकता रैली में शामिल लोगों से प्रत्येक मतदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत जतायी. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस अमित कुमार, एसडीपीओ राजकुमार कर्ण, बीडीओ राजेश भूषण, सीओ इंद्रवंश राय, चिकित्सा पदाधिकारी सुभाष तिवारी, मेघनाद सिंह, सीडीपीओ नीतू कुमारी, बीएओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
जागरूकता रैली कोपा थाना परिसर से निकल कर कोपा गायत्री मंदिर होती हुई कोपा बाजार होकर पुन: कोपा थाना परिसर पहुंची. इस दौरान जुलूस में शामिल महिलाएं, पुरुषों व छात्र-छात्राओं ने तख्तियां लेकर भूलना नहीं मतदान है करना, हमें नहीं किसी से डरना, अपना वोट जरूर गिराना, लोकतंत्र का पर्व निभाना आदि जागरूकता संबंधी नारे लगाएं. मौके पर अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, मणिंद्र पांडेय, माधुरी कुमारी समेत सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका स्वास्थ्यकर्मी, आशा, कृषि सलाहकार, बीएलओ, प्रेरक, विकासमित्र शामिल थे.
दाउदपुर संवाददाता के अनुसार, डीएम दीपक आनंद और एसपी सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से दाउदपुर थाना परिसर में मतदता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में काफी संख्या में थाना क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं, आशा एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










