वोट दे करें दायित्व का निर्वहण

Published at :26 Sep 2015 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
वोट दे करें दायित्व का निर्वहण

संवाददाता : जलालपुर/दाउदपुर जलालपुर प्रखंड के कोपा थाना परिसर में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद व पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, आशा, बीएलओ, कृषि सलाहकारों एवं छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर डीएम श्री आनंद ने कहा कि आम […]

विज्ञापन

संवाददाता : जलालपुर/दाउदपुर जलालपुर प्रखंड के कोपा थाना परिसर में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी

सह डीएम दीपक आनंद व पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, आशा, बीएलओ, कृषि सलाहकारों एवं छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

इस अवसर पर डीएम श्री आनंद ने कहा कि आम जनों को आगामी 28 अक्तूबर को होने ले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अपने मताधिकारों का उपयोग कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत है.

आम जनों के मत पर ही राज्य एवं देश का भविष्य निर्भर करता है. उन्होंने जागरूकता रैली में शामिल लोगों से प्रत्येक मतदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत जतायी. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस अमित कुमार, एसडीपीओ राजकुमार कर्ण, बीडीओ राजेश भूषण, सीओ इंद्रवंश राय, चिकित्सा पदाधिकारी सुभाष तिवारी, मेघनाद सिंह, सीडीपीओ नीतू कुमारी, बीएओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

जागरूकता रैली कोपा थाना परिसर से निकल कर कोपा गायत्री मंदिर होती हुई कोपा बाजार होकर पुन: कोपा थाना परिसर पहुंची. इस दौरान जुलूस में शामिल महिलाएं, पुरुषों व छात्र-छात्राओं ने तख्तियां लेकर भूलना नहीं मतदान है करना, हमें नहीं किसी से डरना, अपना वोट जरूर गिराना, लोकतंत्र का पर्व निभाना आदि जागरूकता संबंधी नारे लगाएं. मौके पर अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, मणिंद्र पांडेय, माधुरी कुमारी समेत सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका स्वास्थ्यकर्मी, आशा, कृषि सलाहकार, बीएलओ, प्रेरक, विकासमित्र शामिल थे.

दाउदपुर संवाददाता के अनुसार, डीएम दीपक आनंद और एसपी सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से दाउदपुर थाना परिसर में मतदता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में काफी संख्या में थाना क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं, आशा एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया.

सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य पदाधिकारियों के साथ बीएलओ की बैठक : डीएम दीपक आनंद व पुलिस अधिक्षक सत्यवीर सिंह ने कोपा थाना परिसर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीडीओ, सीओ, बीएलओ, थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
इस दौरान मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी जरूरतों तथा शौचालय, पेयजल, रैंप, बिजली आदि बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं, पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के बीच भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया.
पदाधिकारी द्वय ने स्पष्ट तौर पर कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के मामले में किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को पूर्ण रूप से चेक किया जाये,
इसके लिए सेक्टर पदाधिकारियों को औचक चेकिंग करने का भी निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अवैध तरीके से ले जाये गये सामान जैसे रुपये, शराब व अन्य कोई भी संदिग्ध वस्तु मिले, तो उसके बारे में पूछ-ताछ करें. सही नहीं पाये जाने पर तुरंत जब्त करते हुए सूचना देने का भी निर्देश दिया.
इस मौके पर डीएसपी राजकुमार कर्ण, बीडीओ सूरज कुमार सिन्हा, सीओ सिद्धनाथ सिंह, सीडीपीओ सुनीता कुमारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन