आग लगने से घायल महिला की मौत

Published at :25 Sep 2015 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से घायल महिला की मौत

संवाददाता : दिघवारा थाना क्षेत्र की रामपुर आमी पंचायत अधीन चौहानी पट्टी मुहल्ले में बीते मंगलवार की सुबह शिक्षक सुनील राय के घर में गैस सिलिंडर के लीक होने से लगी भीषण आग में घायल महिला ने बुधवार की रात पीएमसीएच में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतका सुनील राय के छोटे भाई […]

विज्ञापन

संवाददाता : दिघवारा थाना क्षेत्र की रामपुर आमी पंचायत अधीन चौहानी पट्टी मुहल्ले में बीते मंगलवार की

सुबह शिक्षक सुनील राय के घर में गैस सिलिंडर के लीक होने से लगी भीषण आग में घायल महिला ने बुधवार की रात पीएमसीएच में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतका सुनील राय के छोटे भाई संजीत राय की 25 वर्षीया पत्नी रानी देवी बतायी जाती है.

तीन साल पूर्व उसकी शादी हुई थी एवं उसे एक वर्ष का आर्यन नाम का पुत्र है. उधर, गुरुवार को मृतका का शव जैसे ही आमी पहुंचा घर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. शव से लिपट कर रो रहे परिजनों का बुरा हाल था.

यहां बता दें कि घटना के दिन ही सुनील राय के घर में लगी आग में झुलसी आठ वर्षीया बेटी अंकिता ने मंगलवार को ही इलाज के क्रम में पीएमसीएच में दम तोड़ दिया था. एक ही साथ तीन दिनों के अंदर एक ही घर में दो लोगों की मौत से परिजन मर्माहत दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन