चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दो वाहन जब्त

संवाददाता : छपरा (सारण) निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह तथा नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने एक अाल्टो कार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में जब्त कर लिया. गुरुवार को शहर के नगर थाना चौक पर यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों […]
संवाददाता : छपरा (सारण) निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान सदर अंचल
पदाधिकारी विजय कुमार सिंह तथा नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने एक अाल्टो कार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में जब्त कर लिया.
गुरुवार को शहर के नगर थाना चौक पर यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों ने की. जब्त अाल्टो कार पर एक पार्टी का झंडा तथा पोस्टर लगा हुआ था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्तरप्रदेश के बलिया जिला निवासी चंदन सिंह की अाल्टो कार को जब्त किया गया है. वाहन मालिक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रसूलपुर संवाददाता के अनुसार,
एक पार्टी का झंडा लगी बोलेरो को स्टैटिक सर्विलांस टीम के मजिस्ट्रेट राजीव कुमार गोड़ ने बुधवार की रात जब्त किया. वाहन मालिक सह चालक के खिलाफ रसूलपुर थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकि दर्ज की गयी है.
वाहन मालिक उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के महाराजपुर गांव निवासी शंकर कुमार यादव बताये जाते हैं. बोलेरो पर एक पार्टी के चुनाव निशान का झंडा एक तरफ लगा हुआ था तथा दूसरी तरफ उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तसवीर लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










