दम घुटने से दो भाइयों की मौत

संवाददाता : मांझी नवनिर्मित शौचालय की टंकी में ढलाई के लिए लगे सेंट्रिंग हटाने के दौरान दो कामगारों की मौत हो गयी. टंकी में अंदर घुसे दोनों मृतक आपस में मौसेरे भाई हैं. मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई है. घटना सुबह करीब आठ बजे की है. मृतकों में मांझी थाना बाजार निवासी अंबिका […]
संवाददाता : मांझी नवनिर्मित शौचालय की टंकी में ढलाई के लिए लगे सेंट्रिंग हटाने के दौरान दो कामगारों की मौत हो गयी. टंकी में अंदर घुसे दोनों मृतक आपस में मौसेरे भाई हैं.
मजदूरों की मौत दम घुटने से हुई है. घटना सुबह करीब आठ बजे की है. मृतकों में मांझी थाना बाजार निवासी अंबिका पंडित का पुत्र दीपनारायण पंडित तथा उसका मौसेरा भाई व दुर्गापुर गांव निवासी रामअवतार पंडित का पुत्र राजू पंडित शामिल है.
घटना के बाद दोनों गांवों में कोहराम मच गया. दोनों को टंकी का एक भाग तोड़कर बाहर निकाला गया.
दोनों को अचेतावस्था में पीएचसी लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










