पल भर में उजड़ी तारकेश्वर की दुनिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

गड़खा : तारकेश्वर को क्या पता था कि मां की सेवा का नसीहत देना उसकी हंसती-खेलती दुनिया को ही उजाड़ देगा. गड़खा बाजार के सेंट्रल बैंक के समीप अंडा-पकौड़े की दुकान चला कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले तारकेश्वर को अपनी पत्नी उमरावती को यह कहना मंहगा पड़ गया कि उसकी माता अभी तक भूखी […]
विज्ञापन
गड़खा : तारकेश्वर को क्या पता था कि मां की सेवा का नसीहत देना उसकी हंसती-खेलती दुनिया को ही उजाड़ देगा. गड़खा बाजार के सेंट्रल बैंक के समीप अंडा-पकौड़े की दुकान चला कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले तारकेश्वर को अपनी पत्नी उमरावती को यह कहना मंहगा पड़ गया कि उसकी माता अभी तक भूखी है.
तारकेश्वर की इस बात से बिफरी पत्नी ने अपने बच्चों के साथ जहर खा लिया. जहर खाने से उमरावती की हालत बिगड़ गयी. इस दौरान इलाज के लिए उसके तीन बच्चों के साथ अस्पताल ले जाया गया, तो आठ वर्षीय पुत्री कामनी व उमरावती की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद तारकेश्वर के घर में मातम पसरा है.
वहीं, अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत दो बच्चों के भविष्य का क्या होगा यह भी यक्ष प्रश्न बन गया है. घटना के बाद गड़खा बाजार तथा आसपास के गांवों में यह घटना चर्चा का विषय बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










