युवक को गोली मार किया घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर फुलवरिया टोला में गोली मार कर एक युवक को घायल कर दिया. घटना मंगलवार को करीब 11 बजे दिन की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुअनि अतुल राज पहुंचे और दो लोगों को इस मामले में हिरासत में ले लिया तथा […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर फुलवरिया टोला में गोली मार कर एक युवक को घायल कर दिया. घटना मंगलवार को करीब 11 बजे दिन की है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुअनि अतुल राज पहुंचे और दो लोगों को इस मामले में हिरासत में ले लिया तथा घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया. बताया जाता है कि पटना जिले के अकीलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी दिनेश कुमार उर्फ छोटू अपनी मौसी के घर आया था. इसी दौरान गांव में चबूतरा पर बैठे छोटू को गोली मार दी गयी. उसे बांह तथा पीठ में गोलियां लगी हैं. इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीपीओ राजकुमार कर्ण भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुअनि अतुल राज ने बताया कि गोली मारनेवालों में से सीताराम राय तथा गया राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, एक अन्य को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










