दुघर्टनाग्रस्त होने से बची लिच्छवी एक्स.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2015 11:28 PM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. रेलवे ट्रैक पर आयी कार छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर छपरा तथा टेकनिवास स्टेशनों के बीच स्थित मानव रहित समपार फाटक संख्या 52/सी पर अप लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से गुरुवार को बाल-बाल बची.हुआ यह कि छपरा जंकशन से ट्रेन खुलने के बाद जैसे ही समपार फाटक […]
विज्ञापन
लापरवाही. रेलवे ट्रैक पर आयी कार
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर छपरा तथा टेकनिवास स्टेशनों के बीच स्थित मानव रहित समपार फाटक संख्या 52/सी पर अप लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से गुरुवार को बाल-बाल बची.हुआ यह कि छपरा जंकशन से ट्रेन खुलने के बाद जैसे ही समपार फाटक संख्या 52/सी के पास पहुंची उसी समय अचानक रेलवे ट्रैक पर एक कार तथा बोलेरो आ गयी, जिससे ट्रेन टकराने से बच गयी.
चालक की सूझ-बूझ से यह घटना टली. चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोका तब तक बोलेरो चालक समपार फाटक की दक्षिण दिशा की ओर अपनी गाड़ी लेकर भागा. वहीं कार चालक अपनी गाड़ी को वापस उत्तर दिशा में कर लिया. इस दौरान रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
पैदल पार कर रहे लोग भी भागने लगे. यह फाटक छपरा जंकशन से महज डेढ़ किलोमीटर पश्चिम हिरानी बाग गांव के सामने स्थित है.
क्या कहते हैं अधिकारी
मानव रहित समपार फाटको को बंद करने तथा अगल-बगल के समपार फाटको से जोड़ने का काम रेलवे द्वारा किया जा रहा है.
चरणबद्ध तरीके से वैसे सभी मानवरहित समपार फाटको को बंद कर दिये जायेंगे, जिसके एक किलोमीटर के दायरे में मानव सहित रेलवे फाटक है.
अशोक कुमार,रेलवे जनसंपर्क अधिकारी,वाराणासी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










