नाराजगी : शराब के अवैध धंधे के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश

Published at :01 Sep 2015 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
नाराजगी : शराब के अवैध धंधे के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश

समाहरणालय का घेराव तथा समाहरणालय पथ को जाम कर किया यातायात बाधित छपरा (सारण) : अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने समाहरणालय का सोमवार को घेराव किया तथा समाहरणालय पथ को जाम कर आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रखा. सड़क जाम तथा घेराव की सूचना पाकर […]

विज्ञापन
समाहरणालय का घेराव तथा समाहरणालय पथ को जाम कर किया यातायात बाधित
छपरा (सारण) : अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने समाहरणालय का सोमवार को घेराव किया तथा समाहरणालय पथ को जाम कर आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रखा.
सड़क जाम तथा घेराव की सूचना पाकर मौके पर नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे और सड़क जाम हटवाया. प्रदर्शनकारी महिलाओं को उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण करने का आश्वासन दिया. प्रदर्शनकारियों को शांत कराने में नगर थानाध्यक्ष को काफी मशक्कत करनी पड़ी. महिलाओं ने झाड़ू के साथ जुलूस के पहुंचते ही समाहरणालय के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य गेट को बंद कर ताला लगा दिया.
एक घंटे तक लगा रहा जाम : प्रदर्शनकारियों द्वारा समाहरणालय पथ को जाम किये जाने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा. थाना चौक से नगरपालिका चौक के बीच सड़क जाम के कारण शहर के कई मार्गो पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. स्कूली बच्चे तथा कामकाजी लोग जाम में फंसे रहे.
क्या है मामला
शहर के धर्मनाथ मंदिर के दक्षिण दियारा क्षेत्र में अवैध शराब बनाने तथा बेचने के धंधे पर रोक लगाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शहर में झाड़ू के साथ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और समाहरणालय पहुंच कर घेराव किया. इस दौरान समाहरणालय पथ को जाम भी किया.
प्रदर्शन करनेवाली अधिसंख्य महिलाएं गरीब परिवारों की थी. जिनका कहना था कि अवैध शराब के धंधे के कारण उनका परिवार बरबाद हो रहा है. परिवार के पुरुष सदस्य अवैध शराब पीने से एक ओर जहां गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर दिन भर मजदूरी कर जो राशि कमाते हैं उसे शराब पीने पर खर्च कर देते हैं.
इस वजह से उनके बाल बच्चों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. महिलाओं ने आरोप लगाया कि उत्पाद विभाग तथा पुलिस की मिलीभगत से डिलिया रहीमपुर पंचायत के बिनटोलिया जान टोला समेत कई गांवों में अवैध शराब बनाने तथा बेचने का धंधा सरेआम चल रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिस इलाके में अवैध शराब का धंधा संचालित होने की शिकायत को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया है. वहां आज ही छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठियों तथा अवैध शराब के अड्डों को ध्वस्त किया जायेगा.
रवि कुमार
थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर, छपरा नगर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन