सरयू नदी में डूबने से छात्र की मौत, जाम

छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज सीढ़ी घाट पर सरयू नदी में डूबने से एक छात्र की मौत शनिवार को हो गयी, जिसका शव अब तक नहीं मिला है. वह मौना दलदली बाजार निवासी ललन राय के पुत्र 12 वर्षीय राजन कुमार बताया जाता है. राजन सुबह में अपने घर से पढ़ने के लिए मौना […]
छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज सीढ़ी घाट पर सरयू नदी में डूबने से एक छात्र की मौत शनिवार को हो गयी, जिसका शव अब तक नहीं मिला है. वह मौना दलदली बाजार निवासी ललन राय के पुत्र 12 वर्षीय राजन कुमार बताया जाता है.
राजन सुबह में अपने घर से पढ़ने के लिए मौना मध्य विद्यालय में गया था और वहीं से स्नान करने के लिए साहेबगंज सीढ़ी घाट पर सरयू नदी में गया. नदी का जल स्तर बढ़ जाने तथा जल का बहाव तेज रहने के कारण वह डूबने लगा,
जिसे आसपास स्नान कर रहे लोगों ने बचाने का प्रयास किया, किंतु वह सफल नहीं हो सके. छात्र के नदी में डूबने की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










