सांईं मंदिर महोत्सव के मौके पर अष्टयाम का शुभारंभ

सीवान : मैरवा प्रखंड के कोड़रा गांव में गुरुवार को दो दिवसीय सांईं मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर महोत्सव प्रारंभ हुआ. पहले दिन 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ, पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी. पंडित बजरंगी यति ने यजमान लक्ष्मण सिंह से पूजा करायी. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता व गोंडा के पड़री […]
सीवान : मैरवा प्रखंड के कोड़रा गांव में गुरुवार को दो दिवसीय सांईं मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर महोत्सव प्रारंभ हुआ. पहले दिन 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ, पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी.
पंडित बजरंगी यति ने यजमान लक्ष्मण सिंह से पूजा करायी. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता व गोंडा के पड़री कृपाल के प्रमुख राजीव सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि समापन के अवसर पर शुक्रवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गयी है.
शुक्रवार को प्रख्यात भोजपुरी गायक दीपक दिलदार अपने भक्ति गीतों से समां बांधेंगे. मौके पर मुखिया अजय चौहान, गौतम यादव, मनोज राम, लक्ष्मण सिंह, अवधेश राय, उदय भान राय, सुनील मांझी, राजेश पंडित, कमल यादव, अजय सिंह, टुनटुन सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थिति थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










