चाकू गोद की हत्या

Published at :21 Aug 2015 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू गोद की हत्या

दरियापुर : अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मिर्जापुर गांव में एक ट्रैक्टरचालक की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार की देर रात की है. आपसी विवाद के कारण चालक को ट्रैक्टर मालिक के भाई ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

दरियापुर : अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मिर्जापुर गांव में एक ट्रैक्टरचालक की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार की देर रात की है. आपसी विवाद के कारण चालक को ट्रैक्टर मालिक के भाई ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया,

जहां इलाज के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया. इस घटना के विरोध में गुरुवार को दिन में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. इससे गड़खा-शीतलपुर मार्ग पर आवागमन ठप रहा. रहीमपुर बाजार के समीप आक्रोशित ग्रामीण घंटों जमे रहे

. सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार, एसडीओ कयूम अंसारी, बीडीओ रमेश कुमार पहुंचे और जाम को हटाने का प्रयास किया. ग्रामीणों के नहीं मानने पर पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया.

दी गयी 20 हजार की सहायता
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मृतक की पत्नी शोभा देवी को 20 हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दिये गये. साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने का भी आश्वासन दिया गया.
क्या है मामला
थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मिर्जापुर गांव का मुकेश साह उसी गांव के सरोज प्रसाद का ट्रैक्टर चलाता था. सरोज के भाई संजय तथा चालक मुकेश के बीच आपसी विवाद के कारण झड़प हुई. इसमें संजय ने मुकेश को चाकू से गोद-गोद कर गंभीर रूप से घायल कर डाला. घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए दिघवारा पीएचसी लेकर गये, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. रास्ते में परिजनों द्वारा हाजीपुर सदर अस्पताल में घायल को भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात में ही उसने दम तोड़ दिया.
परिजनों का हुआ बुरा हाल
चालक मुकेश साह की हुई हत्या की घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उसकी पत्नी शोभा तथा तीन मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.
परिजनों से मिले लालू
गड़खा प्रखंड के रहीमापुर-चिंतामनगंज के बीच नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करने जाने के क्रम में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो वे जाकर परिजनों से मिले तथा उन्हें पांच हजार की राशि प्रदान की और मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.
क्या कहते हैं एसपी
मुकेश साह की हत्या मामले की जांच की जा रही है. कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. प्रथमदृष्टया यह आपसी विवाद का मामला प्रतीत होता है.
सत्यवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन