सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल

Updated at :16 Jul 2013 1:30 PM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल

परसा : छपरा-रेवा एनएच 102 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहा कोल्ड स्टोर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों में सोनहो बाजार के बालेश्वर साह के पुत्र पवन साह तथा परसा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के रामानंद महतो के पुत्र श्याम बिहारी महतो शामिल हैं. घटना […]

विज्ञापन

परसा : छपरा-रेवा एनएच 102 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहा कोल्ड स्टोर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों में सोनहो बाजार के बालेश्वर साह के पुत्र पवन साह तथा परसा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के रामानंद महतो के पुत्र श्याम बिहारी महतो शामिल हैं.

घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना क्षेत्र के एसआइ संजय कुमार ने मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु पीएचसी परसा में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति भेल्दी से सोनहो की तरफ आ रहे थे, तभी अनियंत्रित अज्ञात वाहन से ठोकर लग गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर भेल्दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच उपचार के कराने के लिए पीएचसी में भरती कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन