डॉ पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के छात्रों ने जताया रोष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 11:55 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : जेपीविवि अंतर्गत कॉलेज में स्नातक पार्ट वन में एडमिशन से वंचित छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित डॉ पीएन सिंह डिग्री कॉलेज में एडमिशन से वंचित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर एडमिशन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पहले तो कॉलेज […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : जेपीविवि अंतर्गत कॉलेज में स्नातक पार्ट वन में एडमिशन से वंचित छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित डॉ पीएन सिंह डिग्री कॉलेज में एडमिशन से वंचित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर एडमिशन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए
पहले तो कॉलेज में जम कर हंगामा किया, फिर कॉलेज के सभी काउंटरों को जबरन बंद कराते हुए एडमिशन सहित सारे कामकाज को ठप कर दिया. बाद में आक्रोशित छात्रों के समूह ने कॉलेज से निकल कर एनएच 19 पर ब्रह्मपुर चौक के समीप आगजनी कर मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया.
आक्रोशित छात्र कॉलेज में सीट बढ़ाने तथा सभी छात्रों का एडमिशन सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे थे. छात्रों का आरोप था कि एडमिशन नहीं होने से विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के हजारों छात्र-छात्रएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जायेंगे.
पुलिस ने समझा-बुझा कर कराया शांत : छात्रों के उग्र तेवर के कारण रिविलगंज-छपरा व जलालपुर-छपरा दोनों मार्गो पर करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक वाहनों का परिचालन ठप रहा. सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे भगवान बाजार थाने की पुलिस को भी सड़क जाम समाप्त कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
हालांकि बाद में छात्रों को जैसे-तैसे समझा कर पुलिस ने शांत करा कर जाम समाप्त कराया. उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विवि द्वारा निर्धारित सीटों पर एडमिशन पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि सीट सीमित है.
ऐसे में सभी का नामांकन कैसे संभव होगा. मालूम हो कि मंगलवार को भी जगदम कॉलेज के समीप छात्रों द्वारा एडमिशन को लेकर ही तोड़-फोड़ व सड़क को जाम किया गया था. वहीं, छात्रों द्वारा विवि व डीएम कार्यालय के समक्ष भी रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










