भोजपुरी रामचरितमानस का विमोचन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन द्वारा गुरुवार को स्व. रामायण प्रसाद सिन्हा द्वारा रचित भोजपुरी रामचरित मानस का विमोचन आयोजित किया गया. पुस्तक का लोकार्पण रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने किया. इसके पूर्व पुस्तक के लेखक स्व. रामयश प्रसाद सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन द्वारा गुरुवार को स्व. रामायण प्रसाद सिन्हा द्वारा रचित भोजपुरी रामचरित मानस का विमोचन आयोजित किया गया. पुस्तक का लोकार्पण रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने किया.
इसके पूर्व पुस्तक के लेखक स्व. रामयश प्रसाद सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान स्वामी जी ने कहा कि भोजपुरी में रामचरित मानस लिखे जाने से इस भाषा का और विकास होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने की.
उन्होंने कहा कि भोजपुरी साहित्य की इस अनमोल निधि का संपादन प्रो. दिनेंद्र प्रसाद सिन्हा ने करके एक तरह से पितृऋण से मुक्ति प्राप्त कर ली. स्वागत भाषण प्रो. डीपी सिन्हा ने किया. इस मौके पर प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. एचके पांडेय, प्रो. केके द्विवेदी, अमीय नाथ चटर्जी, प्रो. सुधाबाला, प्रो. लाल बाबू यादव, डॉ उषा वर्मा समेत काफी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










