एटीएम कार्ड को बदल कर रुपये उड़ानेवाला गिरफ्तार

Published at :22 Jun 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड को बदल कर रुपये उड़ानेवाला गिरफ्तार

छपरा (सारण) : एटीएम चुरा कर तीन लाख रुपये गायब करनेवाले अपराधी की भभुआ जिले के कुदरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तारी की है. पकड़ा गया अपराधी छपरा नगर थाना क्षेत्र के जोगिनिया कोठी दहियावां टोले मुहल्ले का निवासी धीरज यादव बताया जाता है. बताया जाता है कि कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा स्थित पंजाब […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : एटीएम चुरा कर तीन लाख रुपये गायब करनेवाले अपराधी की भभुआ जिले के कुदरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तारी की है. पकड़ा गया अपराधी छपरा नगर थाना क्षेत्र के जोगिनिया कोठी दहियावां टोले मुहल्ले का निवासी धीरज यादव बताया जाता है.
बताया जाता है कि कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम काउंटर से एटीएम बदल कर तथा पासवर्ड चुरा कर एक ग्राहक के खाते से तीन लाख रुपये की निकासी अपराधी ने कर लिया, जिसे खाताधारक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.
नगर थाने के पुअनि अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गये अपराधी का सत्यापन करने के लिए कुदरा थाने की पुलिस द्वारा अपराधी को यहां लाया गया था. पकड़े गये अपराधी के पास से विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं,जो ग्राहकों को धोखा देकर अपराधी द्वारा ले लिये गये हैं.
पुलिस द्वारा पकड़े गये अपराधी से पूछताछ की जा रही है. ऐसी आशंका है कि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों का एटीएम तथा पासवर्ड चुरा कर पकड़े गये अपराधी ने लाखों रुपये की निकासी फर्जी तरीके से की है.
धीरज की गिरफ्तारी से इस बात की आशंका बढ़ गयी है कि जिले में एटीएम कार्ड बदलनेवाले गिरोह के अपराधी अब दूसरे जिलों में भी जाकर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जिले से बाहर तथा राज्य से बाहर भी एटीएम बदलने तथा पासवर्ड चुरा कर ग्राहकों के खाते से रुपये की फर्जी निकासी करने वाले अपराधियों का तार छपरा से जुड़ा हुआ है. जिले में लंबे समय से कई गिरोह सक्रिय हैं, जिनका मुख्य धंधा एटीएम काउंटरों पर जाकर कम पढ़े-लिखे तथा भोले-भाले ग्राहकों का एटीएम कार्ड बदलना और पासवर्ड चुराना है.
सारण पुलिस ने शुरू की जांच :कुदरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अपराधी धीरज यादव से संबंध रखनेवाले सारण के अपराधियों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा कई अपराधियों को चिह्न्ति किया गया है, जिनके नाम धीरज द्वारा पुलिस को बताये गये हैं.
पुलिस का कहना है कि कुदरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया धीरज एटीएम बदलने व पासवर्ड चुरा कर ग्राहकों के खाते से रुपये की निकासी फर्जी ढंग से करने के धंधे में लंबे समय से सक्रिय है और उसके गिरोह से जुड़े अपराधी सारण के अलावा अन्य जिलों में भी जाकर इस कार्य को करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन