बांस की जड़ में उभरी आकृति की लोगों ने की पूजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

तरैया (सारण) : प्रखंड की भागवतपुर पंचायत के भागवतपुर कहरवां टोले में स्थित बांस की जड़ में उभरी आकृति को देखने के लिए रविवार को महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ी. वहीं, बांसवाड़ी की साफ-सफाई कर पूजा-पाठ शुरू हुआ. महिलाओं ने देवी गीत गाया तथा फूल मालाओं से उक्त स्थल को सजाया गया. भागवतपुर गांव […]
विज्ञापन
तरैया (सारण) : प्रखंड की भागवतपुर पंचायत के भागवतपुर कहरवां टोले में स्थित बांस की जड़ में उभरी आकृति को देखने के लिए रविवार को महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ी. वहीं, बांसवाड़ी की साफ-सफाई कर पूजा-पाठ शुरू हुआ. महिलाओं ने देवी गीत गाया तथा फूल मालाओं से उक्त स्थल को सजाया गया.
भागवतपुर गांव के ग्रामीण डॉ रंजय सिंह, बसंत कुमार महतो ने कहा कि यहां पर देवी मंदिर बनेगा और पूजा-पाठ होगा. बताते चलें कि शुक्रवार को धूप से बचने के लिए कुछ लोग बांसवारी पर बैठे थे कि बांस की जड़ में तीन, चार आकृतियां उभरी दिखाई दी. इस बात की चर्चा गांव के आसपास में जंगल की आग की तरह फैल गयी. कुछ लोग उक्त स्थल एवं उभार को देवी का स्वरूप कहने लगे, तो कई ने उसे बांस में गांठ कहा.
छात्र ने की खुदकुशी
छपरा (सारण) : नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव में रविवार को एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, नयागांव पंचायत के हरिवंश राय की पुत्री मैट्रिक की परीक्षा में कम अंक आने पर डिप्रेशन की शिकार होकर आत्महत्या कर ली.
उसे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए हाजीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. इस बाबत पूछे जाने पर नयागांव थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि लोगों से किशोरी की मौत की जानकारी मिली है, मगर इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रंगदारी मांगने की प्राथमिकी
अमनौर. सीवान से पटना के बीच चलनेवाली अतुल कोच के संचालक अनिल कुमार सिंह ने अमनौर हरनारायण पंचायत के पूर्व सरपंच के खिलाफ अवैध वसूली करने तथा रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में पूर्व सरपंच संजीव सिंह ने साजिश के तहत गलत मुकदमे में फंसाये जाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










