विद्युत चोरी का मामला दर्ज

Published at :21 Jun 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत चोरी का मामला दर्ज

छपरा (सारण) : शहरी क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता शिव कुमार ने दहियावां टोले में छापेमारी कर विद्युत चोरी का एक मामला पकड़ा. इस संबंध में नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में दहियावां टोले के निवासी देवनाथ प्रसाद वर्मा के मकान में किरायेदार रामावती प्रसाद सिन्हा को नामजद किया […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहरी क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता शिव कुमार ने दहियावां टोले में छापेमारी कर विद्युत चोरी का एक मामला पकड़ा. इस संबंध में नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में दहियावां टोले के निवासी देवनाथ प्रसाद वर्मा के मकान में किरायेदार रामावती प्रसाद सिन्हा को नामजद किया गया है.
उन पर 17 हजार 856 रुपये की विद्युत चोरी का आरोप लगाया गया है. कनीय अभियंता ने बताया कि उस मकान का कनेक्शन कई माह पहले की काट दिया गया था.कनेक्शन काटने के बावजूद गलत ढंग से किरायेदार द्वारा विद्युत का उपयोग किया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन