आज आयेंगे लालू प्रसाद, तैयारी पूरी

Published at :21 Jun 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
आज आयेंगे लालू प्रसाद, तैयारी पूरी

छपरा : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को छपरा आगमन की तैयारियों की कमान पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह खुद संभाल रहे हैं. श्री प्रसाद का स्वागत हो या सभा में उतरने वाली भीड़, वे एक -एक बिंदु पर खास ध्यान दे रहे हैं. वहीं, उनके नेतृत्व में राजद के विधायक व पूर्व […]

विज्ञापन

छपरा : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को छपरा आगमन की तैयारियों की कमान पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह खुद संभाल रहे हैं. श्री प्रसाद का स्वागत हो या सभा में उतरने वाली भीड़, वे एक -एक बिंदु पर खास ध्यान दे रहे हैं. वहीं, उनके नेतृत्व में राजद के विधायक व पूर्व विधायकों समेत महागंठबंधन के घटक दलों के जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता भी सहयोग में लगे हुए हैं. शनिवार को सांसद श्री सिंह ने रामजयपाल कॉलेज का जायजा लिया.

उनके साथ विधायक जितेंद्र कुमार राय व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे. उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने के संबंध में कई आवश्यक निर्देश भी दिये. ज्ञात हो कि लालू प्रसाद प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने छपरा आ रहे हैं. आसन्न विधानसभा परिषद् चुनाव व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन