तीन लाख की हुई लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

रुपये की निकासी कर रसूलपुर जा रहा था संचालक भेल्दी (सारण) : थाना क्षेत्र के हकमा तड़वार स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसबी) के संचालक को हथियार का भय दिखा कर तीन लाख रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे की […]
विज्ञापन
रुपये की निकासी कर रसूलपुर जा रहा था संचालक
भेल्दी (सारण) : थाना क्षेत्र के हकमा तड़वार स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसबी) के संचालक को हथियार का भय दिखा कर तीन लाख रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार कुमार सिंह निराला पहुंचे और मामले की जांच की.
इसी बीच मढ़ौरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लालबाबू यादव भी पहुंचे. घटना के तुरंत बाद सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और वाहनों की जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया. बताया जाता है कि रसूलपुर बाजार पर एसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र चलानेवाला अभिषेक कुमार गड़खा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से तीन लाख रुपये की निकासी कर आ रहा था.
इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने पीछा करते हुए हकमा उपस्वास्थ्य केंद्र के पास घेर लिया और बैग में तीन लाख रुपये हथियार का भय दिखा कर लूट लिये. लूट के शिकार ग्राहक सेवा केंद्र संचालक तड़वार पूरब टोला के निवासी श्याम नरेश पांडेय का अभिषेक कुमार बताया जाता है.
अभिषेक के बयान पर पुलिस ने लूट की प्राथमिकी चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज की है. बताते चलें कि एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अभिषेक के बाइक की डिक्की से 14 मई को भी गड़खा में एक लाख 30हजार रुपये उचक्कों ने गायब कर दिये थे.
इस आशय की प्राथमिकी गड़खा थाने में दर्ज है. डिक्की से अपराधियों द्वारा एक लाख 30 हजार रुपये उस समय गायब कर दिये गये, जब वह बैंक से रुपये की निकासी कर ग्राहकों को भुगतान करने के लिए ले जा रहा था. थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है. अबतक इस मामले में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है. इन घटनाओं से लोगों में दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










