चिकित्साकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

16 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित था आंदोलन छपरा (सारण) : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में चिकित्साकर्मियों ने 16 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. वहीं, संघ के शिष्टमंडल ने डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपा. संघ के जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
16 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित था आंदोलन
छपरा (सारण) : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में चिकित्साकर्मियों ने 16 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. वहीं, संघ के शिष्टमंडल ने डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपा. संघ के जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगरपालिका मैदान से जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय पहुंचा और प्रदर्शन किया गया.
प्रदर्शन में चिकित्साकर्मियों के अलावा आशा, उषा एवं ममता ने भी भाग लिया. इस मौके पर जिला मंत्री श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह विधायक तथा मंत्री सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उसी तरह आशा, उषा एवं ममता भी सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें विधायक-मंत्री की तरह वेतन भत्ता नहीं मिलता है. उन्होंने आशा, ममता, उषा को प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की. आशा संघ की जिला मंत्री कुमारी कांति सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र तथा अस्पतालों में आशा के लिए विश्रमालय की समुचित व्यवस्था नहीं है.
संघ के अध्यक्ष वाल्मीकि पाठक ने स्वास्थ्य सेवा के निजीकरण का विरोध करते हुए इस पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की और कहा कि जनहित में आशा, ममता और उषा की सेवा को नियमित किया जाये. प्रदर्शनकारियों को सत्येंद्र प्रसाद, रिंकी देवी, इंद्रावती कुमारी, गुड़िया देवी, सिकंदर चौधरी, चंद्रशेखर रावत, खुशबू कुमारी, रेशमा देवी, सुनीता देवी, वकील राय, सुरेंद्र प्रसाद, सुनयना देवी आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










