डायन का आरोप लगा कर महिला की पिटाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के गड़खा थाना क्षेत्र महम्मदा गांव में वृद्ध महिला को डायन होने के आरोप में पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला स्व. लाली सिंह की पत्नी इंद्रासन देवी बतायी जाती है. जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल इंद्रासन देवी ने भगवान बाजार […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के गड़खा थाना क्षेत्र महम्मदा गांव में वृद्ध महिला को डायन होने के आरोप में पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला स्व. लाली सिंह की पत्नी इंद्रासन देवी बतायी जाती है.
जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल इंद्रासन देवी ने भगवान बाजार थाना को दिये गये बयान में कहा है कि वह शनिवार की सुबह अपने दरवाजे पर बैठी थी. तभी पड़ोस के करीब आधा दर्जन लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी तथा पिटाई का विरोध करने पर उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि यह डायन है इसे मार डालो. उसके द्वारा हल्ला करने पर आस-पड़ोस के लोगों ने पहुंच कर बीच- बचाव किया तथा उसकी जान बचायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










