हीट स्ट्रोक से बीमार पड़ रहे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

44 पर पहुंचा पारा, धूप के कारण घरों से नहीं निकल रहे जिलावासी छपरा : चिलचिलाती धूप व हीट स्ट्रोक से मंगलवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. गरमी से कूलर व एसी भी हाफ रहे हैं. वहीं, लोड शेडिंग के कारण बिजली की आंखमिचौनी जारी रहने से लोगों की जान सांसत में […]
विज्ञापन
44 पर पहुंचा पारा, धूप के कारण घरों से नहीं निकल रहे जिलावासी
छपरा : चिलचिलाती धूप व हीट स्ट्रोक से मंगलवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. गरमी से कूलर व एसी भी हाफ रहे हैं. वहीं, लोड शेडिंग के कारण बिजली की आंखमिचौनी जारी रहने से लोगों की जान सांसत में रही. घर हो या दफ्तर, अंदर हो या बाहर, कहीं चैन नहीं मिल रहा. पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझ रही.
सुनी पड़ी सड़कें :सुबह 11 बजते ही लोग अपने घरों में अधिकारी व कर्मी दफ्तरों और वकील व मुवक्किल कोर्ट या अपने चेंबर में दुबक जा रहे हैं. सड़कें व बाजार सुने दिख रहे हैं.
आवश्यक काम नहीं होने पर कोई बाहर निकलना नहीं चाह रहा. लोगों के बाहर नहीं निकलने पर दोपहर में सड़कों पर वाहन भी कम दिखायी दे रहे हैं. वहीं, मुंह लपेटे, गॉगल्स लगाये, गमछा बांधे या कैंप लगाये बिना कोई बाइक आदि चला पाने में समर्थ नहीं हो पा रहा.
बढ़ा लू का प्रकोप :लू लगने, हीट स्ट्रोक या सन बर्न की बीमारियों में इजाफा हुआ है. चिकित्सकों के यहां बड़े से लेकर बच्चों के बीमार होकर पहुंचने का सिलसिला जारी है. वहीं, गरमी से घमौरी, छाले पड़ने या अन्य चर्म रोग होने की भी शिकायतें आ रही हैं. बाजारों में कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, मट्ठा, जूस व शरबत की बिक्री में इजाफा हुआ है. वहीं, प्यास बुझाने के चक्कर में घरों में फ्रिज में रखे जा रहे पानी बोतलें भी नदारद हो जा रही हैं. लोग अब ईश्वर से वर्षा की कामना करने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










