पुत्र ने मां की चाकू गोद की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

मढ़ौरा : कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की चाकू से गोद कर महज इसलिए हत्या कर दी कि मां ने उसे 500 रुपये देने से इनकार कर दिया. घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव की है, जहां के रामजी मांझी ने अपनी 50 वर्षीया मां सोनाली देवी को चाकू गोद कर फरार हो […]
विज्ञापन
मढ़ौरा : कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की चाकू से गोद कर महज इसलिए हत्या कर दी कि मां ने उसे 500 रुपये देने से इनकार कर दिया. घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव की है, जहां के रामजी मांझी ने अपनी 50 वर्षीया मां सोनाली देवी को चाकू गोद कर फरार हो गया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर एएसपी मढ़ौरा उपेंद्र नाथ वर्मा व स्थानीय थानाध्यक्ष देव बहुआरा पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की.
पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गयी. समाचार प्रेषण तक हत्यारे पुत्र की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. मृतका के पति कृष्णा मांझी ने पुत्र रामजी मांझी को आरोपित करते हुए मढ़ौरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










