एमडीएम के कर्मी गये हड़ताल पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

सरकारी सेवक घोषित नहीं करने तक जारी रहेगा आंदोलन छपरा (सदर) : अपनी सेवा नियमित करने, वेतनमान आदि की मांगों को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना यूनियन की छपरा शाखा के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. वहीं, सर्वशिक्षा अभियान के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में तथा एमडीएम कार्यालय के कर्मियों ने धरना दिया. […]
विज्ञापन
सरकारी सेवक घोषित नहीं करने तक जारी रहेगा आंदोलन
छपरा (सदर) : अपनी सेवा नियमित करने, वेतनमान आदि की मांगों को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना यूनियन की छपरा शाखा के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये.
वहीं, सर्वशिक्षा अभियान के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में तथा एमडीएम कार्यालय के कर्मियों ने धरना दिया. कर्मचारियों का कहना था कि सरकारी सेवक घोषित नहीं करने तक हड़ताल जारी रहेगी.
इस दौरान संघ के अध्यक्ष अजरुन प्रसाद, सचिव पंकज कुमार के अलावा कोषाध्यक्ष विकास कुमार, संजय कुमार, अवनिश कुमार, चंदन कुमार, तारकेश्वर चौधरी आदि शामिल थे. वहीं, एमडीएम कार्यालय में भी धरना-प्रदर्शन में अविनाश, रविश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, रिता कुमारी आदि कर्मियों ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










