सिद्धांतों को ताक पर रखनेवालों को माफ नहीं करेगी जनता : रूडी

Published at :10 Jun 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
सिद्धांतों को ताक पर रखनेवालों को माफ नहीं करेगी जनता : रूडी

छपरा/अमनौर : पिछले 55 साल में देश का कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जो एक साल के अंदर पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने का काम किया हो. एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे. सकल घरेलू विकास स्तर जो यूपीए सरकार में 4.7 थी, आज 7.10 पर आ गयी है, जो चीन जैसे देश […]

विज्ञापन

छपरा/अमनौर : पिछले 55 साल में देश का कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जो एक साल के अंदर पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने का काम किया हो. एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे. सकल घरेलू विकास स्तर जो यूपीए सरकार में 4.7 थी, आज 7.10 पर आ गयी है, जो चीन जैसे देश से भी ज्यादा है. उक्त बातें मंगलवार को स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अपने पैतृक आवास अमनौर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं.

उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 15 करोड़ बैंक खाते प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोलवाया. वहीं, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की. कालाधन पर अंकुश लगाने के लिए एसआइटी का गठन, कोल आवंटन को पारदर्शी बनाया.

बांग्लादेश से सीमा विवाद का हल निकालने का काम किया है. केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास जैसे वादों पर खड़ा उतर रही है. श्री रूडी ने कहा कि बिहार में राजद, जदयू गंठबंधन भाजपा को रोकने के लिए हो रहे हैं. नीतीश कुमार, लालू प्रसाद से हाथ मिला कर अपना अस्तित्व समाप्त कर लिया है. अपने सिद्धांतों को ताक पर रख कर अमर्यादित साठ-गांठ के लिए बिहार की जनता काफी माफ नहीं करेगी. भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ मिल कर सरकार बनायेगी.

उन्होंने कहा कि सारण जिला में पूर्ण बिजली की व्यवस्था को लेकर विद्युत सब स्टेशन, ग्रिड, सुपर ग्रिड को जोड़ने का काम हुआ, जो बिहार के इतिहास में किसी भी राजनीतिक पहल पर इतने बड़े कार्य नहीं हुए. सारण जिले के 80 प्रतिशत गांवों में बिजली की पूर्ण व्यवस्था हो चुकी है. शेष 20 प्रतिशत बचे गांवों को छ: माह के अंदर विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जायेगा. पहली बार सारण जिले में मेरे प्रयास से जीपीएस द्वारा संचालित एंबुलेंस शुरू होने जा रहा है. इस अवसर पर रामदयाल शर्मा, राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह, संजीव सिंह, अमरेंद्र नारायण ललन, वशिष्ट कुमार, कामेश्वर ओझा आदि उपस्थित थे.

प्रशिक्षण संस्थान का किया भौतिक निरीक्षण : मढ़ौरा. खेदन प्रसाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भौतिक निरीक्षण कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने मंगलवार को किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने मंत्रलय व भारत सरकार की ओर से खेदन प्रसाद का आभार प्रकट किया एवं उनके योगदान की प्रशंसा की. मंत्री श्री रूडी ने कहा कि 12 हजार संस्थानों को श्रम संसाधन से हटा कर कौशल विकास मंत्रलय से संबद्ध कराया गया है.

मढ़ौरा का यह संस्थान मेरे क्षेत्र का इकलौता संस्थान है, जिसे देश एवं दुनिया के मानक के अनुसार स्थापित कर विकसित करना है. इस अवसर पर श्रम संसाधन के संयुक्त पंकज दीक्षित, उपनिदेशक संजय कुमार, प्राचार्य आशा सिंह, मंत्री के निजी सचिव कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन