तीन वर्षीय बीसीए कोर्स को मिली मान्यता

छपरा (नगर): जेपीविवि अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से संचालित बीसीए कोर्स की मान्यता को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवाल पर अंतत: सोमवार को विराम लग गया. विवि परिसर में दूरस्थ शिक्षा विभाग के नये भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जेपीविवि के कुलपति डॉ एसएन दूबे ने यह खुशखबरी दी. उन्होंने इसे […]
छपरा (नगर): जेपीविवि अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से संचालित बीसीए कोर्स की मान्यता को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवाल पर अंतत: सोमवार को विराम लग गया. विवि परिसर में दूरस्थ शिक्षा विभाग के नये भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जेपीविवि के कुलपति डॉ एसएन दूबे ने यह खुशखबरी दी. उन्होंने इसे विवि प्रशासन की बड़ी उपलब्धि बताया. कुलपति ने यूजीसी के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो द्वारा दिये गये अनुमति पत्र की कॉपी दिखाते हुए कहा कि सत्र 2013-14 के लिए जेपीविवि को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीसीए कोर्स के संचालन की अनुमति प्राप्त हो गयी है. उधर, पूर्व में कोर्स कर चुके छात्रों की डिग्री की बाबत पूछे जाने पर कुलपति ने कहा कि उनकी डिग्री को विवि प्रशासन द्वारा रेगुलर मोड के तहत मान्यता दी जायेगी. जेपीविवि के कुलसचिव ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसके लिए विवि के सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि अब बीसीए को लेकर छात्र व अभिभावकों के बीच किसी तरह का संशय व असमंजस नहीं रहेगा. उधर, जेपीविवि दूरस्थ शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ राकेश प्रसाद ने कहा कि अब बीसीए की पढ़ाई जगदम कॉलेज में भी होगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल विवि अंतर्गत कुल 10 कॉलेजों में बीसीए की पढ़ाई हो रही है. डॉ प्रसाद ने कहा कि कोर्स की मान्यता को लेकर उठ रहे सवाल के कारण बड़ी संख्या जिले के छात्र बीसीए कोर्स में नामांकन को लेकर असमंजस में थे. उन्होंने कहा कि अब बीसीए के लिए अनुमति मिल गयी है तथा बीसीए के फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. इस मौके पर प्रति कुलपति डॉ डीडी शर्मा, डीएसडब्लू डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, विवि पदाधिकारी जयराम सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ देवांशु कुमार, सीसीडीसी डॉ एके झा, डॉ उमाशंकर यादव, रविकांत शुक्ला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










