वीसी को नहीं मिला बेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : उत्तर पुस्तिका खरीद मामले में निगरानी की जद में आये जेपीविवि के कुलपति प्रो द्विजेंद्र गुप्ता की अग्रिम जमानत का पांचवां प्रयास था. मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट में चल रहे मामले में गुरुवार को सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक अरुण चौधरी ने निगरानी द्वारा कोर्ट में सौंपी गयी केस डायरी के अवलोकन के लिए […]
विज्ञापन
छपरा : उत्तर पुस्तिका खरीद मामले में निगरानी की जद में आये जेपीविवि के कुलपति प्रो द्विजेंद्र गुप्ता की अग्रिम जमानत का पांचवां प्रयास था. मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट में चल रहे मामले में गुरुवार को सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक अरुण चौधरी ने निगरानी द्वारा कोर्ट में सौंपी गयी केस डायरी के अवलोकन के लिए समय देने का अनुरोध किया.
इस पर मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा पीपी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तिथि आठ अप्रैल निर्धारित कर दी गयी. कुलपति की ओर से कोर्ट में बहस के लिए अधिवक्ता कुमुद सहाय थे. कुलपति के विरुद्ध बहस के लिए लोक अभियोजक श्री चौधरी के साथ अधिवक्ता आरपी सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










