छपरा में दो छात्रों ने खाया जंगली फल, बेहोश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2015 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

इसुआपुर (सारण) :प्रखंड के मुड़वा स्थित मध्य विद्यालय के दो अचेत बच्चों को जैसे ही पीएचसी लाया गया, वहां अफरा-तफरी मच गयी. लोगों को अचानक गंडामन का मिड डे मील कांड याद आ गया. स्कूली छात्र धीरज व आरती के उलटी होने के बाद अचेत हो जाने की बात सुन कर चिकित्सक भी फौरन हरकत […]
विज्ञापन
इसुआपुर (सारण) :प्रखंड के मुड़वा स्थित मध्य विद्यालय के दो अचेत बच्चों को जैसे ही पीएचसी लाया गया, वहां अफरा-तफरी मच गयी. लोगों को अचानक गंडामन का मिड डे मील कांड याद आ गया. स्कूली छात्र धीरज व आरती के उलटी होने के बाद अचेत हो जाने की बात सुन कर चिकित्सक भी फौरन हरकत में आ गये.
जिसने जहां सुना, वहीं से स्कूल या फिर पीएचसी की ओर भागा. बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत बेहतर बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










