हथकड़ी से हाथ निकाल कैदी फरार

Published at :16 Aug 2013 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
हथकड़ी से हाथ निकाल कैदी फरार

* सदर अस्पताल में हो रहा था उपचार छपरा (कोर्ट) : सदर अस्पताल में उपचार करा रहे एक कैदी द्वारा शौच करने का झांसा दे हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो जाने की एक घटना हुई है. कैदी के साथ आये होमगार्ड के जवानों तथा चौकीदार ने भाग रहे कैदी का पीछा किया, परंतु अंधेरे […]

विज्ञापन

* सदर अस्पताल में हो रहा था उपचार

छपरा (कोर्ट) : सदर अस्पताल में उपचार करा रहे एक कैदी द्वारा शौच करने का झांसा दे हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो जाने की एक घटना हुई है. कैदी के साथ आये होमगार्ड के जवानों तथा चौकीदार ने भाग रहे कैदी का पीछा किया, परंतु अंधेरे का लाभ उठा वह भागने में सफल रहा.

इस संबंध में गड़खा थाने में पदस्थापित चौकीदार संख्या 4/3 राजभन मांझी ने भगवान बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने कहा है कि वे 14 अगस्त को वह होमगार्ड के जवान संख्या 2184 विजय कुमार तिवारी और दूसरे जवान संख्या 2623 उपेंद्र कुमार यादव के साथ गड़खा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी मो जाहिर के पुत्र एवं गड़खा थाना कांड संख्या 143/13 के अभियुक्त मो जहांगीर को थाने से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.

वहां उसको इलाज के लिए भरती कराया गया. 15 अगस्त की अर्धरात्रि कैदी ने शौच जाने की बात कही, तो उसे दोनों होमगार्ड जवान के साथ शौच के लिए लेकर चले, तभी वह हथकड़ी से हाथ सरका कर भागने लगा. कैदी को भागते देख वह तीनों ने उसका पीछा किया, परंतु अंधेरे का लाभ उठा कर वह भागने में सफल रहा.

आरोप में चौकीदार ने कहा कि मो जहांगीर को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने के लिये थाने से लाया गया था. परंतु, जख्मी होने के कारण उसका इलाज कराने हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन