शिक्षक के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

छपरा (कोर्ट) : प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का अपहरण कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ले का है, जहां के शिक्षक जयप्रकाश यादव का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिये जाने की शंका जाहिर करते हुए उनके बड़े भाई जमादार राय ने भगवान […]
छपरा (कोर्ट) : प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का अपहरण कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ले का है, जहां के शिक्षक जयप्रकाश यादव का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिये जाने की शंका जाहिर करते हुए उनके बड़े भाई जमादार राय ने भगवान बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनके भाई, जो औली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं आठ अगस्त को घरेलू समान खरीदने नहीं आये. पूरे परिजन तथा सगे संबंधियों ने उन्हें ढूंढ़ने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं मिले, तो अगले दिन नौ अगस्त को इस मामले में एक सनहा थाने में दर्ज कराया गया था. परंतु, 16 अगस्त तक उनके घर नहीं पहुंचने तथा उनका कोई अता–पता नहीं होने से शंका हो रही है कि अवश्य ही किसी–न–किसी ने उनका अपहरण कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










