ट्रेनों से कट कर दो की मौत

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन क समीप सोमवार को अलग–अलग ट्रेनों से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि अहले सुबह सियालदह–बलिया एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन क समीप सोमवार को अलग–अलग ट्रेनों से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
बताया जाता है कि अहले सुबह सियालदह–बलिया एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते समय गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गयी. वह पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरा था. इसी बीच ट्रेन खुल गयी. चलती ट्रेन में सवार होते समय वह मौत का शिकार हो गया. मृतक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र ठेकहा गांव निवासी शंभू सिंह का पुत्र धर्मेद्र कुमार (25 वर्ष) है.
वहीं दूसरे मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के देवलाल सिंह (60 वर्ष) हैं. दोनों की मौत अलग–अलग ट्रेनों से कटने के कारण हुई. पोस्टमार्टम कराने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










