रीकाउंसेलिंग कराये सारण के 330 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, पहली काउंसलिंग के समय आयी थी परेशानी, जिस वजह से नहीं मिला था नियुक्ति पत्र

Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 07 Apr 2025 6:35 PM

विज्ञापन

जिला शिक्षा कार्यालय की स्थापना विभाग ने डी आर सी सी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर 330 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इनमें बिहार लोक सेवा आयोग तृतीय चरण टीआरई-3 में अनुशंसित 250 अभ्यर्थी भी शामिल थे जिनका रीकाउंसलिंग पूर्ण होने के पश्चात औपबंधिक नियुक्ति पत्र पहले के दो चरणों में नहीं मिल पाया था.

विज्ञापन

छपरा. जिला शिक्षा कार्यालय की स्थापना विभाग ने डीआरसीसी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर 330 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया. इनमें बिहार लोक सेवा आयोग तृतीय चरण टीआरइ-3 में अनुशंसित 250 अभ्यर्थी भी शामिल थे जिनकी रीकाउंसेलिंग पूरी होने के बाद औपबंधिक नियुक्ति पत्र पहले के दो चरणों में नहीं मिल पाया था. इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के शिक्षक शामिल थे. दूसरी ओर सक्षमता-2 में रीकाउंसेलिंग पूरी होने के पश्चात औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं योगदान पत्र तथा विद्यालय पहचान पत्र से वंचित रहे 17 शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया.

अटकी हुई थी सांस, लौट आयी खुशी

यह सभी 330 ऐसे शिक्षक थे जिनका प्रमाण पत्र डाउटफुल था या काउंसेलिंग में किन्हीं कारणों से शामिल होने से वंचित रह गये थे, उनकी रीकाउंसेलिंग करायी गयी थी. इसमें अलग-अलग कक्षा के अभ्यर्थी शामिल थे. ऐसे में जैसे ही इन्हें नियुक्ति पत्र मिला उनके चेहरे पर खुशी लौट आयी. शिक्षकों का कहना था कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र इधर-उधर रखे जाने की वजह से समय पर ठीक से काउंसेलिंग नहीं हो पायी थी. अब जाकर विभाग संतुष्ट हुआ है और हम लोगों को नियुक्ति पत्र मिल गया.

मेल पर भी दी गयी है सूचना और नियुक्ति पत्र अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के मेल पर भी नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है. हालांकि मेल पर भेजने के दौरान कुछ त्रुटि आ गयी थी इसलिए कार्यालय में बुलाकर और प्रिंट आउट कराकर नियुक्ति पत्र बांट दिया गया है जिनकी कुछ समस्या थी उसे भी दूर किया गया है. विभाग का प्रयास यह है कि किसी भी शिक्षक को बेवजह परेशान नहीं किया जाये. राज्य सरकार शिक्षकों के हित में लगातार काम कर रही है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि बिल्कुल शांतिपूर्ण माहौल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है. कार्यक्रम में लिपिक और संभाग प्रभारी शशि भूषण और अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन