दो घरों से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2015 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

अमनौर : थाना क्षेत्र के ढोरलाही नारा पर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी कर लगभग लाखों रुपये का संपत्ति चुरा कर चंपत हो गये. इस घटना में अंबिका राय एवं संजीत राय के घरों के तालेतोड़ बक्से में रखे स्वर्ण आभूषण, कीमती कपड़े एवं बरतन आदि चुरा कर चलते […]
विज्ञापन
अमनौर : थाना क्षेत्र के ढोरलाही नारा पर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी कर लगभग लाखों रुपये का संपत्ति चुरा कर चंपत हो गये. इस घटना में अंबिका राय एवं संजीत राय के घरों के तालेतोड़ बक्से में रखे स्वर्ण आभूषण, कीमती कपड़े एवं बरतन आदि चुरा कर चलते बने.
गृहस्वामी की पत्नी शिक्षिका मीना देवी एवं उसकी गोतनी रंभा देवी ने बताया कि चोरों ने खिड़की के सहारे छत पर चढ़ घर के अंदर पहुंच तीन कमरे का ताला तोड़ उसमें रखे चार बक्से में उक्त सामान की चोरी कर ली. चोरी करने के पश्चात जिस घर में परिजन सोये हुए थे, उस घर का बाहर से दरवाजा का हैंडल लगा कर आराम से फरार हो गये. घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है. साथ ही पीड़ित शिक्षिका का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










