माकपा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Published at :08 Aug 2013 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
माकपा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

छपरा (सदर) : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हुए हमले के खिलाफ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने बुधवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. यह शहर के विभिन्न चौक–चौराहों पर होते हुए नगरपालिका चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. इस अवसर पर जिला सचिव अहमद अली ने कहा कि पश्चिम बंगाल […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हुए हमले के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने बुधवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. यह शहर के विभिन्न चौकचौराहों पर होते हुए नगरपालिका चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. इस अवसर पर जिला सचिव अहमद अली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान हत्या,अपहरण, डकैती, मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया गया.

इससे बंगाल की जनता भयभीत है. उन्होंने कहा कि बंगाल में कमसेकम पांच सौ सीपीएम कार्यकर्ताओं की जानें गयी हैं. वहीं, हजारों को घर छोड़ना पड़ा है. पंचायत चुनाव में छह सौ सीटों पर डर के कारण किसी विरोधी ने नामांकन नहीं किया, जिससे टीएमसी के उम्मीदवार निर्विरोध जीत गये.

माकपा नेता सत्येंद्र यादव ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है. बच्चा प्रसाद यादव ने कहा कि इस घिनौनी हरकत के खिलाफ देश की जनता को एकजुट होने की जरूरत है. इस अवसर पर संबोधित करनेवालों में अग्निदेवी, राजवंशी राम, संतोष पांडेय, मुकेश साह, पप्पू यादव शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन