आग से दो लाख की संपत्ति राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

इसुआपुर : प्रखंड के जैथर और डोइला गांवों में रविवार की रात आग लगने से तीन पशु जल कर मर गये. वहीं, अन्य पशु बुरी तरह झुलस गये हैं. इस भीषण अगलगी में गहना, नकदी समेत दो लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. देर रात जैथर गांव के चंदेश्वर […]
विज्ञापन
इसुआपुर : प्रखंड के जैथर और डोइला गांवों में रविवार की रात आग लगने से तीन पशु जल कर मर गये. वहीं, अन्य पशु बुरी तरह झुलस गये हैं. इस भीषण अगलगी में गहना, नकदी समेत दो लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
देर रात जैथर गांव के चंदेश्वर राय के घर में आग लग गयी, जिससे फूसनुमा घर में बांधी गयी एक भैंस और एक बाछा जल कर मर गयी. वहीं, दो गाय व एक भैंस बुरी तरह झुलस गयी हैं. इनके घर में रखे दो हजार नकद, गहने, कपड़े व बिछावन व अनाज भी जलकर राख हो गये.
आग की लपटों से पड़ोस के अच्छेलाल राय तथा सुनेश्वर राय के भुसा, गेहूं तथा घर के सामान जल कर रख हो गये है. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना की सूचना पर मुखिया महाराणा प्रताप सिंह, सीओ बीपीन प्रसाद, जीपीएस हरेंद्र सिंह, डॉ बीके सिंह, एएसआइ दिलराम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार को सहायता देने का आश्वासन दिया. वहीं, पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों ने जले पशुओं का इलाज किया. वहीं, डोइला गांव के जगलाल महतो तथा अच्छेलाल महतो के घरों में लगी आग में एक बकरी जल कर मर गयी.
बेटे के शादी के लिए घर में रखे 25 हजार नकद, गहने, अनाज, बिछावन, कपड़ा समेत एक लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना की सूचना पर मुखिया अच्छेलाल राय, सरपंच तहसील शर्मा, विजय कुमार यादव, सुबोध अकेला ने घटना स्थल पहुंच पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










