महाराजगंज में चुनावी सरगरमी

छपरा (सदर) : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के बाद सारण तथा सीवान के छह विधानसभा क्षेत्रों में मौसम के साथ-साथ चुनावी पारा भी तेजी से चढ़ने लगा है. महाराजगंज संसदीय क्षेत्र का कम -से -कम चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह अपनी खोयी कुरसी को हर हाल में प्राप्त […]
छपरा (सदर) : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के बाद सारण तथा सीवान के छह विधानसभा क्षेत्रों में मौसम के साथ-साथ चुनावी पारा भी तेजी से चढ़ने लगा है.
महाराजगंज संसदीय क्षेत्र का कम -से -कम चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह अपनी खोयी कुरसी को हर हाल में प्राप्त करने के लिए काफी पहले से ही चुनावी तैयारी गांव-गांव दौरा कर अपने समर्थकों व मतदाताओं में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. वहीं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री पीके शाही के संभावित उम्मीदवारी का सिग्नल पार्टी के आलाकमान से कमोबेश मिलने के बाद लगातार क्षेत्र में दौरा कर मतदाताओं में उपस्थिति दर्ज कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.
इस भीषण गरमी में भले ही किसी अन्य दल के भावी प्रत्याशी अपनी चुनावी तैयारी में खुल कर नहीं आये है, परंतु इन दोनों दलों के भावी प्रत्याशी जी जान से लगे हैं. हालांकि गत लोकसभा चुनाव में जदयू के कद्दावर नेता रहे प्रभुनाथ सिंह जदयू प्रत्याशी के रूप में राजद के उम्मीदवार उमाशंकर सिंह से मामूली मतों से हार गये.
हालांकि इस बार वे चुनाव की पूरी कमान अपने हाथ में रख कर किसी की बातों में ज्यादा विश्वास नहीं कर अपने नजरिये से तैयारी में लगे है. अब जब आठ मई से नामांकन होना है. नामांकन के बाद बनी परिस्थितियों को लेकर भी आम जनों में चर्चाएं जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










