राजेंद्र सिंह को 51 किलो का माला पहनाया

Published at :02 Aug 2013 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह को 51 किलो का माला पहनाया

चितरपुर/गोला : कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का छोटकी पोना से लेकर गोला तक जगह–जगह स्वागत किया गया. इस दौरान चितरपुर चट्टी बाजार में किशोरी प्रसाद के नेतृत्व में श्री सिंह का भव्य स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो का माला पहनाया गया. मौके पर अभिमन्यु तिवारी, सुरेश राम सहित बड़ी संख्या […]

विज्ञापन

चितरपुर/गोला : कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का छोटकी पोना से लेकर गोला तक जगहजगह स्वागत किया गया. इस दौरान चितरपुर चट्टी बाजार में किशोरी प्रसाद के नेतृत्व में श्री सिंह का भव्य स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो का माला पहनाया गया.

मौके पर अभिमन्यु तिवारी, सुरेश राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. उधर छोटकी पोना में भी असंगठित कांग्रेस मजदूर के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह एवं सचिव दीपक सिंह के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया गया. इसके अलावा रजरप्पा मोड़ में भी उनका स्वागत किया गया. मौके पर पंसस गीता देवी, सुदेश महतो, उमेश सिंह, दीपक सिंह, मुकेश नायक, चितरंजन महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

उधर चितरपुर में भी कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि शहजादा अनवर, जका उल्लाह के अलावा झामुमो के जगरनाथ महतो सहित कुशवाहा समाज के मनोहर प्रसाद दांगी, गौरी शंकर दांगी, अनिल दांगी, विनोद दांगी, जगेश्वर नाग बंशी सहित कई लोगों ने राजेंद्र सिंह का स्वागत किया.

गोला में भी हुआ स्वागत

गोला में भी मंत्री श्री सिंह का जोरदार रूप से स्वागत किया गया. जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाठक के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. मौके पर कमाल शहजादा, जाकिर अख्तर सहित कई लोग उपस्थित थे.

रामगढ़ में भी भव्य स्वागत

रामगढ़ त्न झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का रामगढ़ में गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया. श्री सिंह रांची से बेरमो जाने के क्रम में रामगढ़ पहुंचे थे. टायर मोड़ से काफिले के रूप श्री सिंह को सुभाष चौक लाया गया. सुभाष चौक पर मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद श्री सिंह बेरमो के लिए प्रस्थान कर गये.

स्वागत करने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार महेश सिंह, जवाहरलाल सिन्हा, सीपी संतन, शहजादा अनवर, एमडी विश्वकर्मा, पंकज प्रसाद तिवारी, दिलीप सिंह, पतरातू के उप प्रमुख अनिल सिंह, राजकुमार ठाकुर, चितरंजन चौधरी, दीपक शर्मा, रतन प्रसाद, प्रेम प्रसाद, सुनील सिंह, भानू प्रताप, वीरेंद्र सिंह, हसीबुल अंसारी, जोगेंद्र सिंह, मंटू महतो, उर्मिला देवी, मनीष कुमार, असगर अली, संतोष साव, धनेश्वर मांझी, राजेश्वर गंझू, टीरू मांझी, दिलीप सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, सुधीर सिंह, संजीव खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन