पानी टंकी समेत छत हुई जमींदोज

Published at :02 Aug 2013 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
पानी टंकी समेत छत हुई जमींदोज

मांझी : ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’. इस कहावत को चरितार्थ करती एक घटना हसन अली बाजार, मांझी में हुई. घटना बुधवार की रात की है. हुआ यूं कि अधिवक्ता तुफैल अहमद की दोमंजिली छत पर रखे एक हजार लीटर की क्षमता वाला पानी टैंक अचानक रात 9.30 बजे छत समेत प्रथम तल्ले […]

विज्ञापन

मांझी : जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’. इस कहावत को चरितार्थ करती एक घटना हसन अली बाजार, मांझी में हुई. घटना बुधवार की रात की है. हुआ यूं कि अधिवक्ता तुफैल अहमद की दोमंजिली छत पर रखे एक हजार लीटर की क्षमता वाला पानी टैंक अचानक रात 9.30 बजे छत समेत प्रथम तल्ले पर गिरा.

इससे प्रथम तल्ले के कमरे में रखा गया लगभग एक लाख रुपये का सामान नष्ट तो हुआ ही, साथ ही प्रथम तल्ले की छत को भी ध्वस्त करते हुए पुरा मलबा टैंक सहित जमींदोज हो गया. मालूम हो कि प्रथम तल्ले के नीचेवाले कमरे को डायनिंग हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

9.30 बजे रात्रि के आसपास रोजा की नमाज अदा करने के बाद उसी कमरे में परिवार के सभी लोग एक साथ बैठ कर खाना खानेवाले थे. अन्य दिनों के तुलना में घर की महिलाएं 10 मिनट विलंब से नमाज अदा कर रही थीं. इसी वजह से डायनिंग रूम में कोई प्रवेश नहीं कर सका था.

अन्यथा, एक बड़ा हादसा हो सकता था. कमरा ध्वस्त होने के बावजूद सभी लोगों के सुरक्षित बच जाने पर आसपास के ग्रामीण खुदा का शुक्र मान रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन