पत्रकारिता एक चुनौती भरा कार्य

Published at :30 Jul 2013 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकारिता एक चुनौती भरा कार्य

छपरा : हरिमोहन गली में अवस्थित चार्ल्‍स डार्विन स्टडी सेंटर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पत्रकारिता प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्षद के उपाध्यक्ष राजेंद्र राय ने प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी होते हैं. […]

विज्ञापन

छपरा : हरिमोहन गली में अवस्थित चार्ल्‍स डार्विन स्टडी सेंटर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पत्रकारिता प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया.

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्षद के उपाध्यक्ष राजेंद्र राय ने प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी होते हैं. उन्होंने अपनी लेखनी से समाज की बुराइयों को उजागर करना अच्छाइयों को बढ़ावा देने को एक निर्भीक साहस का काम बताया. उन्होंने ईमानदारी से पत्रकारिता धर्म का पालन करने की अपील की.

समारोह के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य केके द्विवेदी ने कहा कि व्यावसायिक हो जाने के कारण पत्रकारिता के दबाव में आना चिंतनीय है. इससे इसके वजूद पर खतरा मंडरा रहा है और स्तर नीचा हुआ है. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि पत्रकारिता प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है, जो अन्य स्तंभों की निगरानी सुरक्षा करता है.

संवाद केंद्र के संयोजक रामदयाल शर्मा ने पत्रकारिता के सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की. मंच का संचालन कर रहे संस्था के निदेशक अभय सिंह ने पत्रकारों को धारा को दिशा देनेवाला बताया. धन्यवाद ज्ञापन डीपीआरओ बिंदुसार मंडल ने किया. समारोह को पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, प्रो अखिलेश विनोद तिवारी आदि ने संबोधित किया. मौके पर प्रशिक्षणार्थी मधुबिता, अंजलि, संतोष, सोनाली, विजेता, निक्की, मंजुला, पूजा, प्रियंका, ऐनामुल, मनीष, रोशन, ब्रह्मदेव, विवेकानंद, विशाल, हर्षुल मुन्ना, नवीन, प्रशांत समेत अन्य को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन