रजिस्ट्री करने से रोका, तो पत्नी को पीटा

Published at :30 Jul 2013 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
रजिस्ट्री करने से रोका, तो पत्नी को पीटा

छपरा (कोर्ट) : सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक पति–पत्नी न केवल आपस में उलझ गये बल्कि दोनों में जम कर हाथापाई भी होने लगी. पति के साथ आये उसके दोस्तों ने पत्नी को पकड़ लिया और पति उसकी पिटाई करने लगा. वह तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक पतिपत्नी केवल आपस में उलझ गये बल्कि दोनों में जम कर हाथापाई भी होने लगी. पति के साथ आये उसके दोस्तों ने पत्नी को पकड़ लिया और पति उसकी पिटाई करने लगा.

वह तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मी दौड़े और दोनों को अलग कर कार्यालय में ले गये, नहीं तो महिला बुरी तरह जख्मी हो जाती. इस संबंध में पीड़ित महिला रीतू देवी, जो बनियापुर थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी रमाकांत पांडेय का पत्नी हैं, ने बताया कि उसका पति जमीन रजिस्ट्री करने आया था.

इसकी सूचना उसे मिली, तो वे अपनी छह वर्षीया पुत्री रिया के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचीं. वहां पर उसके पति ने उसे देखते ही गालीगलौज की और मारने दौड़ा, तो वह भाग कर एसपी कार्यालय पहुंची. पीछेपीछे उसके पति रामाकांत और उसके साथी भी दौड़े और कार्यालय के सामने ही मारपीट करने लगे.

महिला ने भी बचाव में हाथपैर चलाये. परंतु दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और रामाकांत, जो उस वक्त भी खराब पीए हुए था उसकी पिटाई करने लगा. मारपीट होते देख काफी संख्या में राहगीर और पुलिसकर्मी जुट गये तथा दोनों को पकड़ कार्यालय में ले गये तथा महिला थाने को इसकी सूचना देते हुए दोनों को वहां भेज दिया.

महिला ने बतायी कि उसके पति को गांव के ही लवलीन पांडेय और रामनाथ पांडेय शराब पिला कर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करवा रहे थे. उसने बताया कि यदि उसके पति उक्त जमीन की रजिस्ट्री कर देंगे, तो वह, उसकी छह वर्षीय पुत्री रिया और तीन वर्ष का पुत्र राज बेघर हो जायेंगे. इस संबंध में महिला ने जिला निबंधन पदाधिकारी को एक आवेदन देते हुए रजिस्ट्री नहीं होने देने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन