ग्रामीणों की ख्वाहिश, खुले कन्या उच्च विद्यालय

छपरा (सदर) : राज्य सरकार द्वारा धर्मासती गंडामन में विकास योजनाओं की गंगा बहाने के क्रम में उच्च विद्यालय बनाने का फैसला लिया गया है. परंतु, उस गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ मृत छात्र शिवा कुमार के पिता राजू साह की भी ख्वाहिश है कि इस गांव में उच्च विद्यालय के बदले बालिका उच्च विद्यालय […]
छपरा (सदर) : राज्य सरकार द्वारा धर्मासती गंडामन में विकास योजनाओं की गंगा बहाने के क्रम में उच्च विद्यालय बनाने का फैसला लिया गया है. परंतु, उस गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ मृत छात्र शिवा कुमार के पिता राजू साह की भी ख्वाहिश है कि इस गांव में उच्च विद्यालय के बदले बालिका उच्च विद्यालय खुले. इससे गंडामन या करीब के अन्य गांवों की लड़कियों को सह शिक्षा देनेवाले विद्यालयों में नहीं जाना पड़े. वैसे भी इस घटना में ज्यादातर लड़कियां ही मरी हैं.
ऐसा विचार रखनेवालों में चाय की दुकान चलाने वाले शिवा के पिता राजू साह के अलावा गेट ग्रिल के दुकानदार नसीम अख्तर अंसारी, वकील मिश्र, मो. जलील, रामेश्वर महतो, दिनेश राम, नयन राम, मंकेश्वर राम, अजय साह, परमेश्वर राय, रविंद्र ठाकुर, विनोद राय, लक्की साह, शमशुद्दीन मियां, ओवरसियर राय समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं.
* बालिका उच्च विद्यालय के पीछे तर्क
ग्रामीणों का कहना है कि धर्मासती गंडामन गांव से महज पौन किलोमीटर उत्तर की दूरी पर सह शिक्षा का उच्च विद्यालय, बहुआरा मठ अवस्थित है. वहीं, पश्चिम में दो किलोमीटर की दूरी पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ब्राहिमपुर तथा पूरब में दो किलोमीटर की दूरी पर उच्च विद्यालय, खैरनपुर स्थित है. इन तीनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को एक साथ शिक्षा दी जाती है. यदि बालिका उच्च विद्यालय खुला, तो छात्राएं बिना भय के पढ़ाई कर सकेंगी.
* 18 बीघा जमीन है धर्मासती बाजार के निकट
मशरक प्रखंड की जजौली पंचायत में आनेवाले गंडामन गांव में छह सौ से ज्यादा विभिन्न जाति के परिवार के लोग निवास करते हैं. इनमें अधिकतर सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं. 16 सौ से ज्यादा मतदाताओंवाले इस गांव में बुनियादी जरूरतों की कमी है. सरकार द्वारा विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क, इंदिरा आवास आदि की सुविधा हर ग्रामीण को उपलब्ध कराये जाने की योजना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है.
* कन्या उच्च विद्यालय खोलने के ग्रामीणों की भावनाओं से सरकार को अवगत कराने का प्रयास करूंगा. अन्य विकास योजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू किया जा रहा है. हर विभाग के पदाधिकारी विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में लगे हुए हैं.
अभिजीत सिन्हा
डीएम, सारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










