पुलिस को नहीं मिला कुछ खास

Published at :26 Jul 2013 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिला कुछ खास

14 घंटे तक हुई प्रधानाध्यापिका मीना देवी से पूछताछ छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन स्थित धर्मासती स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना देवी से पुलिस के आला अधिकारियों ने लगभग 14 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ में प्रधानाध्यापिका ने क्या–क्या राज खोले इस संबंध में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से परहेज किया. […]

विज्ञापन

14 घंटे तक हुई प्रधानाध्यापिका मीना देवी से पूछताछ

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन स्थित धर्मासती स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना देवी से पुलिस के आला अधिकारियों ने लगभग 14 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ में प्रधानाध्यापिका ने क्याक्या राज खोले इस संबंध में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से परहेज किया.

शिक्षिका से पूछताछ करनेवाले अधिकारियों में आइजी, सीआइडी विनय कुमार, सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी विनोद कुमार, सारण एसपी सुजीत कुमार, इस घटना की जांच के लिए गठित एसआइटी टीम में शामिल वैशाली के अपर आरक्षी अधीक्षक अरविंद गुप्ता, महनार की महिला एसडीपीओ कंचन बाला आदि शामिल थीं. पूछताछ के बाद गुरुवार की दोपहर शिक्षिका की स्वास्थ्य की परीक्षा सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ शालीमोनी द्वारा नगर थाने में ही करायी गयी.

मीना देवी से पूछताछ करने उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व सारण एसपी सुजीत कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि मीना देवी से पूछताछ में रूटीन जानकारी ली गयी, जिसमें भोजन की व्यवस्था करने से लेकर बनाने बच्चों को खिलाने तक की व्यवस्था में कौनकौन शामिल थे, के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी.

उन्होंने बताया कि शिक्षिका से प्राप्त जानकारी की सत्यता का पता एसआइटी टीम द्वारा की जायेगी. एसपी ने बताया कि उक्त घटना साजिश के तहत की गयी या फिर भूल वस घटित हुई इसी बात की जांच की जा रही है.

साथ ही मीना देवी कितनी सत्य बोल रही है इसके लिए उनके पॉली ग्राफी कराये जाने के लिए वे न्यायालय से प्रार्थना करेंगे. श्री कुमार ने बताया कि जांच में समय लगेगा और शिक्षिका द्वारा बताये गये फैक्ट के सभी बिंदुओं पर जांच की जायेगी. यदि जरूरत पड़ी तो शिक्षिका को रिमांड पर लेकर पुन: पूछताछ की जायेगी.

उन्होंने बताया कि शिक्षिका ने पूछताछ में तो बहुत कुछ बतायी है, जिसे जांच को प्रभावित होने के उद्देश्य से सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. उनकी हर कही बातों में कितनी सच्चई है,पहले इसका पता लगाना आवश्यक है.

हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार प्रधानाध्यापक मीना देवी का स्वास्थ्य परीक्षण सदर अस्पताल में गुरुवार को कराया गया. महिला चिकित्सक डॉ शालिनी मोनी डॉ मंकेश्वर चौधरी ने जांच की. जांच के दौरान मीना को पूरी तरह स्वस्थ्य पाया गया. शारीरिक मानसिक रूप से उसकी स्थिति सही पायी गयी.

रक्त चाप सामान्य था, लेकिन पल्स बढ़ा हुआ था. चिकित्सकों का कहना है कि घबराहट के कारण पल्स बढ़ जाता है. ऐसा माना जा रहा है कि मीना की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा पहली बार किये जाने के कारण पल्स बढ़ गया है. चिकित्सा जांच के बाद पुलिस ने मीना को सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले गयी.

पति की नहीं है कोई दुकान

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामन धर्मासती की प्रधानाध्यापिका शिक्षिका विद्यालय में मध्याह्न् भोजन खाने से मरे 23 बच्चे के मामले की अभियुक्त मीना देवी उर्फ मीना कुमारी के पति अर्जुन राय की अपनी कोई दुकान नहीं हैं.

इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान मीना देवी ने पुलिस के समक्ष बताया कि उनके पति की अपनी कोई दुकान नहीं है, बल्कि उनका मॉर्केट कॉम्प्लेक्स है, जिसमें कई दुकानें हैं, जो किराये पर दिये गये हैं, साथ ही उस बात का खंडन भी किया है कि उस रोज पति के दुकान से तेल या अन्य सामग्री की खरीदारी की गयी थी.

सूत्रों की माने तो मीना देवी पूछताछ के दौरान काफी डरी सहमी थी और सवाल पूछने पर वो पूछनेवाले अधिकारी की ओर एक टक देखती रहती थी. अधिकांश सवालों में जवाब में अनभिज्ञता ही जाहिर कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन