छपरा जंकशन पर यात्रियों का हंगामा

Published at :26 Jul 2013 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा जंकशन पर यात्रियों का हंगामा

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर गुरुवार को भी दैनिक यात्रियों ने हंगामा किया और स्टेशन मास्टर, पूछताछ, बुकिंग, रिजर्वेशन व पार्सल कार्यालयों में कामकाज ठप करा दिया. रेलवे ट्रैक को जाम कर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन भी बाधित किया. इस वजह से रेलवे सुरक्षा बल को हस्तक्षेप करना […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर गुरुवार को भी दैनिक यात्रियों ने हंगामा किया और स्टेशन मास्टर, पूछताछ, बुकिंग, रिजर्वेशन पार्सल कार्यालयों में कामकाज ठप करा दिया. रेलवे ट्रैक को जाम कर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन भी बाधित किया.

इस वजह से रेलवे सुरक्षा बल को हस्तक्षेप करना पड़ा तथा रेलवे ट्रैक जाम कर धरनाप्रदर्शन करनेवालों के खिलाफ एक मामला दर्ज किराया गया है. इस मामले में आरपीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. बताया जाता है कि बुधवार को दूसरे दिन भी छपरा से सीवान के लिए सुबह 7.40 बजे खुलनेवाली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन निर्धारित समय पर नहीं हुआ.

इस वजह से यात्री भड़क गये और हंगामा करने लगे. घंटों हंगामा चला. स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा. ट्रेन का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को समय पर कार्य स्थल पर पहुंचने में विलंब हो रही है. बुधवार को भी उक्त ट्रेन का परिचालन विलंब से होने के कारण यात्रियों ने हंगामा किया था.

यात्रियों के हंगामा के कारण आज आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को छपरा से सीवान के बीच पैसेंजर बना कर परिचालन किया गया. इसके पहले हंगामा कर रहे यात्रियों को शांत करने रेलवे ट्रैक से जाम हटाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक एसएन ठाकुर ने बताया कि रेलवे ट्रैक जाम कर धरना प्रदर्शन करने के मामले में रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है. रेयाज अहमद का एक साथी जितेंद्र कुमार फरार हो गये. इन दोनों के अलावा लगभग एक सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पकड़े गये व्यक्ति को पेशी के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां भेजा जा रहा है. बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेन के विलंब से आने वाशिंग पीट पर समय से अनुरक्षण कार्य नहीं होने के कारण पैसेंजर ट्रेन के परिचालन में विलंब हो गया और आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन